संतकबीर नगर में चार दिन से लापता पूर्व प्रधान का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

4.8kViews
1932 Shares

गुमानारी उर्फ बहराई गांव में तीन दिन से लापता पूर्व प्रधान का अधसडा शव रविवार सुबह कठिनईया नदी में जलकुंभी के बीच मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के किनारे नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण गांव में पुरानी दुश्मनी बताई जाती है

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिनखिनी के राजस्व गांव गुमा नारी उर्फ बहराई निवासी 65 वर्षी पूर्व प्रधान राम चेत यादव पुत्र रामचंद्र यादव 29 अक्टूबर बृहस्पतिवार की शाम घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक उनके साथ गांव के दो अन्य लोग भी गए थे। देर शाम उन्होंने कटलहवा चौराहे से फोन कर परिजनों को वहां बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। देर रात काफी खोजबीन के दौरान उनके हरदी गांव में देखे जाने की जानकारी मिली।

लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।परिजनों ने 30 अक्टूबर को महुली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसके बाद से ही परिवार और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे थे। इस दौरान पुलिस ने भी ढूंढने की दिशा में कोई पहल नहीं किया पुलिस घर तक चली गई थी पूछताछ कर वापस आ गई लेकिन उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया गया। इसी बीच रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के किनारे कठिनईया नदी में जलकुंभी के बीच अध सडी लाश उतराता मिला।

शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तीन दिन से लापता पूर्व प्रधान का इस हालत में शव मिलने से गांव में मातम के साथ तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।परिजनों ने राम चेत यादव की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

सूचना पर थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *