सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी उपस्थिति साझा करते हुए सांसद प्रिया सरोज ने देशवासियों से अपील की थी कि वे इस महत्वपूर्ण जनसभा में शामिल होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के हक में अपनी आवाज को बुलंद करें। रामलीला मैदान में जुटी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि जनता अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर खड़ी है।