हिमाचल विधानसभा में वंदे मातरम् पर फिर हंगामे के आसार, गतिरोध टूटा तभी चल पाएगी सदन की कार्यवाही

6.0kViews
1828 Shares

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही सोमवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। आज भी सदन में हंगामा होने के आसार हैं। सरकार भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा रही है, जबकि भाजपा झूठ बोलने के लिए मुख्यमंत्री की माफी की मांग पर अड़ी है। साथ ही वंदे मारतम् को लेकर भी विपक्ष के वेतर कड़े हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तल्खी बरकरार है और सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा।

दो दिन हुआ न के बराबर काम
सोमवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा रणनीति को अंतिम रूप देंगे। सदन में सत्र के पहले दो दिन में कामकाज नहीं हो पाया है। पहले दिन सदन की कार्यवाही 10 मिनट में स्थगित करनी पड़ी, जबकि दूसरे दिन भी विधायी कामकाज नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *