मोबाइल रिचार्ज करते वक्त कभी-कभी जल्दबाजी में गलत नंबर डालना महंगा पड़ जाता है। ऐसा देखा गया है कि कई बार यूजर्स गलती से किसी दूसरे शख्स के नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं और फिर सवाल उठता है कि क्या अब ये पैसा वापस मिलेगा? Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए इसका प्रोसेस अलग-अलग है। हालांकि एक बात साफ है कि सक्सेसफुल हो चुके हर गलत रिचार्ज का रिफंड गारंटी के साथ नहीं मिलता, इसलिए तुरंत कार्रवाई करना काफी ज्यादा जरूरी है।
Airtel यूजर्स क्या करें?
अगर आपने गलती से किसी दूसरे एयरटेल नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो आपके पास सिर्फ 2 से 3 घंटे का वक्त है बशर्ते उस गलत नंबर वाले शख्स ने डेटा या कॉलिंग का यूज न किया हो। इसके लिए Airtel Thanks App में जाएं। ऐप ओपन करें और Help & Support सेक्शन में जाएं। इसके बाद Facing issue with recent recharge पर क्लिक करें। इधर से Wrong Recharge का ऑप्शन सेलेक्ट करें और Chatbot के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करें।
Vi यूजर्स क्या करें?
Vi अपने यूजर्स को SMS के जरिए गलत रिचार्ज सुधारने की सुविधा दी है। इसके लिए रिचार्ज होने के 24 घंटे के अंदर अपने नंबर से एक SMS भेजें। SMS Format: WRR <गलत नंबर> <सही नंबर> <रिचार्ज राशि> <ट्रांजैक्शन ID> लिखकर 144 पर भेजें।
अगर काम न बने तो Vi कस्टमर केयर 199 पर संपर्क करें या customercare@vodafoneidea.com पर शिकायत दर्ज करें। वहीं, अगर रिचार्ज फेल हुआ है और पैसे कट गए हैं, तो Vi के अनुसार रकम 7 वर्किंग डेज में वापस आ जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

