संतकबीरनगर में 3 नंवबर को लगेगा रोजगार मेला, 50 कंपनियां 1000 से ज्यादा पदों पर करेंगी सीधी भर्ती
जिला सेवायोजन कार्यालय एचआरपीजी कॉलेज-खलीलाबाद में मंगलवार को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें निजी क्षेत्र की 50 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के अधिकारी आएंगे।
ये एक हजार से अधिक पद के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने यहां नौकरी देंगे। इसके लिए आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट,स्नातक होना चाहिए। आईटीआई, कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षित, उत्तीर्ण होना चाहिए। जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

