कारोबारी के कुक ने पिलाई थी नशीली चाय, नौकरानी ने की सिर की मालिश… और फिर माल पर किया हाथ साफ
गंगानगर की डिफेंस कालोनी में खेल कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद उनकी मां रेखा भल्ला के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वह कुक जितेंद्र सोम और नौकरानी रोशनी को अपने बच्चों की तरह मानती थीं और घर में उन्हें मालिक जैसा सम्मान देती थीं। दोनों ने उनका भरोसा तोड़ दिया। सोमवार को जितेंद्र ने उन्हें नशीली गोलियों वाली चाय दी थी। चाय पीने के बाद रोशनी ने तेल से सिर की मालिश शुरू कर दी। इस दौरान वह कब बदहवास हो गईं, पता नहीं चला।
मीनू ने उक्त बैग को सिवाया टोल पर अपने पूर्व पति देवबंद के रणखंडी निवासी मनीष कुमार को दे दिया था। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि आशुतोष भल्ला की मां के बयान को आधार बनाकर ही आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।
जितेंद्र और उसकी बहन मीनू के गिरफ्तार होते ही उन्हें छुड़वाने के लिए सिफारिशों का तौर शुरू हो गया था। सत्ता के कई लोग भी उनकी सिफारिश में उतर गए थे। यहां तक बताया गया कि रोशनी ने ही पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। जितेंद्र और मीनू बेकसूर है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

