स्टेडियम में घुसा स्कूटर सवार, रोकना पड़ा मैच; खिलाड़ियों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल
इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में उस समय सभी की नजरें ठहर गईं जो एक छोटे से स्कूटर पर एक शख्स स्टेडियम के अंदर घुस आया। इस वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
बल्लेबाज के सामने आया शख्स
भारत की तरफ से आकाशदीप क्रीज पर थे और दूसरे छोर पर ध्रुव जुरैल थे। ब्रेट रैंडल 83वां ओवर फेंक रहे थे। वह पांचवी गेंद फेंकने को दौड़े, लेकिन आकाशदीप अचानक से पीछे हट गए। उन्होंने साइट स्क्रीन की तरफ इशारा किया। वहां देखने पर पता चला कि एक शख्स छोटे से स्कूटर पर बाउंड्री के पीछे से निकल रहा है। हर कोई उस शख्स को देख हैरान रह गया।
स्लिप पर खड़े फील्डर इस शख्स को देखकर हंसने लगे। उनके अलावा पूरा स्टेडियम भी उनके ऊपर हंसने लगा। इसके बाद यह शख्स एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया।
ध्रुव जुरैल का शतक
जुरैल ने इस मैच में इंडिया-ए की तरफ से शानदार शतक जमाया। उन्होंने 105 रनों की पारी खेली। जुरैल ने इस मैच में 171 गेंदों का सामना कर 11 चौके और तीन छक्के मारे। उन्होंने मुश्किल समय में यह पारी खेली। आकाशदीप ने भी उनका अच्छा साथ दिया और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 116 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। इन दोनों की पारियों के दम पर इंडिया-ए ने 346 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड-ए ने तीन विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं।
इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में उस समय सभी की नजरें ठहर गईं जो एक छोटे से स्कूटर पर एक शख्स स्टेडियम के अंदर घुस आया। इस वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
बल्लेबाज के सामने आया शख्स
भारत की तरफ से आकाशदीप क्रीज पर थे और दूसरे छोर पर ध्रुव जुरैल थे। ब्रेट रैंडल 83वां ओवर फेंक रहे थे। वह पांचवी गेंद फेंकने को दौड़े, लेकिन आकाशदीप अचानक से पीछे हट गए। उन्होंने साइट स्क्रीन की तरफ इशारा किया। वहां देखने पर पता चला कि एक शख्स छोटे से स्कूटर पर बाउंड्री के पीछे से निकल रहा है। हर कोई उस शख्स को देख हैरान रह गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

