वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी से ना हों परेशान, बादल करने जा रहे हैं आपको हैरान

3.0kViews
1423 Shares

 पूर्वांचल सहि‍त वाराणसी में मौसम का रुख दो द‍िनों से उमस और गर्मी का बना होने की वजह से धूप में लोगों को उमस और तल्खी का खूब अहसास हो रहा है। लेक‍िन मौसम का यह रुख अस्‍थाई है और बादलों को न्‍योता देने वाला भी है। मौसम वि‍भाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवजाही का रुख बने रहने का अनुमान जताया था।

शन‍िवार की सुबह वातावरण में नमी का असर रहा और आसमान से झांकती धूप ने लोगों को तल्‍खी का अहसास भी कराया। माना जा रहा है कि अब पर्याप्‍त लोकल हीट‍िंंग होने की वजह से आने वाले द‍िनों में वातावरण में बादलों की सघनता भी होगी और वातावरण का रुख भी कुछ तल्‍ख होगा। इसके साथ ही नमी का असर बढ़ने पर लो‍कल हीट‍िंंग की वजह से बरसात भी तय है।

पूर्वांचल के कई ज‍िलों में बीते द‍िनों हुई झमाझम बरसात के बाद अब धूप ख‍िलते ही उमस का असर भी शुरू हो गया और लोग पसीना पसीना होने लगे। हालांक‍ि हवाओं का रुख पुरवा होने से कुछ राहत भी म‍िली लेक‍िन शन‍िवार को दोपहर तक उमस का असर ही अध‍िक प्रभावी बना रहने से लोग गर्मी और उमस से दोचार होते रहे। जबक‍ि वातावरण में आर्द्रता का स्‍तर बार‍ि‍श कराने के लायक पर्याप्‍त हो चुका है।

बीते चौबीस घंटों में बार‍िश जहां पूर्वांचल से नदारद रही तो वहीं दूसरी ओर अध‍िकतम पारा 34.9°C दर्ज क‍िया गया, जबक‍ि यह सामान्‍य से 1.8 ड‍िग्री अधि‍क रहा। न्‍यूनतम तापमान 27.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री अधि‍क रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 71% और अधि‍कतम 87% दर्ज की गई। मौसम का रुख तल्‍खी की ओर होने के बाद भी वातावरण में दोपहर तक बार‍िश का प्रभाव नहीं हो सका। हालांक‍ि दोपहर के करीब बादलों की आवाजाही भी हुई और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *