झारखंड में JPSC-CGL परीक्षा रद करने पर रोक जारी, होई कोर्ट ने CID को जांच रिपोर्ट पेश करने का दिया निर्देश
झारखंड हाई कोर्ट में सीजीएल से नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को राहत बरकरार है। राज्य सरकार के नियुक्ति रद करने के आदेश पर रोक जारी है मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
जेपीएससी, सीडीपीओ और एफसीसी नियुक्ति के मामले में भी कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित को निर्धारित की है।
सरकार की ओर से सीआइडी की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश करने और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने इसको स्वीकार करते हुए 48 घंटे में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

