गिरिडीह: जमीन विवाद में बुजुर्ग पर आधी रात को जानलेवा हमला, एक हमलावर को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

4.1kViews
1630 Shares

 नगर क्षेत्र के गांधी चौक के समीप रहने वाले करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग मनजीत सिंह बग्गा के घर पर मंगलवार की आधी रात को हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हमला कथित तौर पर भूमाफियाओं के गिरोह की ओर से जमीन व मकान कब्जा करने के मकसद से किए जाने की बात स्वजनों ने कही है।

एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा

इधर हमला करने के बाद हो हल्ला होने पर आसपास के लोगों के जुटने से वैसे ता सभी फरार हो गए लेकिन लोगों ने हमलावरों में से सलीमउद्दीन अंसारी नामक एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ने में कामयाब रहे जिसे घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पदाधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

गलत तरीके से बेची गई प्रॉपर्टी

उनके एक रिश्तेदार अजीत सिंह की ओर से उक्त प्रॉपर्टी को जमीन कारोबारी धर्मेंद्र शर्मा को गलत तरीके से बेच दिया गया है जिसे लेकर उच्च न्यायालय में मामला लंबित है। इसके बावजूद धर्मेंद्र शर्मा घर को खाली कराने के लिए हमेशा धमकी देते रहे है।

बताया कि सोमवार-मंगलवार की आधी रात को धर्मेंद्र शर्मा अपने लोगों के साथ उनके घर पहुंचे व दरवाजा खुलवाया। घर का दरवाजा जैसे ही खोला गया तो उक्त लोग जबरन अंदर घुस गए व जान मारने की नियत से रड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी बीच उनकी पत्नी जब बाहर रहने वाले अपने पुत्र को काल की तो मोबाइल छीनकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हालांकि मां की चिल्लाने की आवाज मोबाइल पर सुनते ही पुत्र ने अपने दोस्तों को घर पर भेजा तो सभी हमलावर भागने लगे। इसी क्रम में लोगों ने सलीम उद्दीन नामक एक हमलावर को पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए लोगों के कब्जे से सलीम उद्दीन को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।

इधर इस मामले में थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि साेमवार-मंगलवार की रात को घर में घुसकर हमला करते हुए घायल किया गया। घायल मनजीत के फर्द बयान पर धर्मेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि आरोपित सलीम उद्दीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *