दिल्ली से बरेली घर आना हुआ मुश्किल: दिवाली पर ट्रेन, बस और फ्लाइट सब फुल; वेटिंग भी लंबी

1256 Shares

दिल्ली में बीएस चार वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। ऐसे में लोगों को ट्रेनों, बसों और फ्लाइट के माध्यम से ही आना होगा लेकिन नियमित ट्रेनों, एसी बसों और फ्लाइट में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। स्पेशल ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है।

इसकी वजह से दिवाली पर लोगों को ट्रेन में जनरल कोच और रोडवेज की साधारण बसों में ही भीड़ में धक्के खाते हुए घर आना पड़ेगा। इनमें भी जगह न मिलने पर लोगों को निजी यानी डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है, जिनमें भी यात्रा आसान नहीं होने वाली है।दिल्ली से बरेली आने वाली अधिकांश ट्रेनों में एक से सात नवंबर तक सीटें फुल हैं। 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस, 12036 पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस, 14312 भुज बरेली एक्सप्रेस, 15304 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस 22416 महामना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में सभी श्रेणी में रिग्रेट या फिर लंबी वेटिंग है।इसके अलावा 04829 गोरखपुर स्पेशल, 04214 अयोध्या कैंट स्पेशल, 04028 मुजफ्फरपुर स्पेशल, 05302 मऊ स्पेशल सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। इसी तरह दिवाली के बाद बरेली से वापसी की भी स्थिति है।

इसके अलावा दिल्ली और नोएडा से बरेली आने वाली फ्लाइट में दो-तीन सीटें ही बची हैं और किराया भी दोगुणा है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों में भीड़भाड़ में सामान्य टिकट पर ही यात्रा करनी होगी।

साधारण बसों में ही आना होगा या फिर निजी बसों का सहारा लेना होगा। वहीं बरेली के बरेली और रुहेलखंड डिपो की 405 बसे हैं। इनमें दिल्ली के लिए 100 बसें चल रही हैं।

ये सभी बीएस छह की ही हैं। दिल्ली से बरेली आने वाली सभी एसी बसों में कोई सीट रिक्त नहीं रह गई है। ऐसे में यात्रियों को साधारण बसों में ही अपने घर आना होगा।

दिल्ली और नोएडा से बरेली की फ्लाइट में एक-दो ही टिकट

दिल्ली और नोएडा से बरेली की फ्लाइट संचालित होती है। चार से आठ नवंबर तक इन दोनों फ्लाइट में दो से चार सीटें ही रिक्त रह गई हैं। इसके साथ ही किराया भी दोगुणा से अधिक हो गया है।

तीन नवंबर को दिल्ली से बरेली का किराया 11,387 रुपये, चार नवंबर को नोएडा से बरेली की फ्लाइट का किराया 6450 रुपये, पांच नवंबर को दिल्ली से बरेली की फ्लाइट का किराया 9392 रुपये, छह नवंबर को नोएडा से बरेली का किराया 5484 रुपये और आठ नवंबर को नोएडा से बरेली का किराया 4349 रुपये और दिल्ली से बरेली का किराया 8552 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *