जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को करौंदा मसिना स्थित सिद्धार्थ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ आयोजित किया गया। इसमें 20 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे 1019 अभ्यर्थियों में से 732 का प्रारंभिक चयन किया गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

