दीवाली से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

3.7kViews
1673 Shares

 दीपावली से पहले मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी माह से देय होगा। वहीं, पेंशनर्स के लिए भी जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा।

पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।’ सरकार उनके कल्याण और हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस वृद्धि से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *