PET 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 48 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 38 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हो गई। इसमें करीब 75 फीसद अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
PET 2026 पहली पाली में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इसके अलावा अभ्यर्थियों के जूते और बालों तक की जांच की गई, जिससे परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश को रोका जा सके।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

