हिमाचल: करसोग को 29 साल बाद मिली दूसरी महिला SDM, अलीशा चौहान ने संभाला कार्यभार

6.1kViews
1239 Shares

 लगभग 29 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद करसोग उपमंडल को अपनी दूसरी महिला उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) मिली हैं। वर्ष 1997 में आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर के बाद अब हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अलीशा चौहान ने करसोग के एसडीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है।

उन्होंने निवर्तमान एसडीएम गौरव महाजन का स्थान लिया है। मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली और शिमला से शिक्षित अलीशा चौहान इससे पहले जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

उदयपुर जैसे दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्र में आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी कार्यशैली बेहद सराहनीय रही है। कार्यभार संभालते ही एसडीएम अलीशा चौहान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि करसोग प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत क्षेत्र है। मेरी पहली प्राथमिकता यहां की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जनसमस्याओं को करीब से समझना है।

इसके लिए मैं जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करूंगी। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय जनता में भारी उत्साह है और लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र के विकास कार्यों को अब एक नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *