विपक्ष के प्लान पर फिरा पानी, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ टला; अब आगे होगा क्या?

3.8kViews
1570 Shares

बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के चलते इंडी ब्लॉक गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित ‘पब्लिक महाभियोग’ कार्यवाही को शुक्रवार से स्थगित कर शनिवार तक के लिए टाल दिया है। यह कार्यवाही नई दिल्ली के राजाजी मार्ग स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित होने वाला था।

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध
विपक्षी दलों के इस गठबंधन ने चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के कथित आरोपों से जुड़ी चिंताओं को दूर करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। इसी मांग के तहत सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इस सार्वजनिक कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी। इस कार्यवाही का उद्देश्य ‘इंडिया’ ब्लॉक के दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों को एकजुट करना तथा सीईसी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और विपक्षी दलों की मांगों पर चर्चा करना था।

1 नवंबर को कांग्रेस का ‘दिल्ली चलो’ मार्च

इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान तक ‘दिल्ली चलों’ मार्च निकालने की भी घोषणा की है, जिसमें पार्टी का लक्ष्य कम से कम 10 लाख (एक मिलियन) नागरिकों को एकजुट करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *