ओप्पो जल्द ही अपनी F सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जा रहा है। कंपनी के अपकमिंग डिवाइस को OPPO F35 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है जिसका लॉन्च से पहले ही रिटेल बॉक्स कथित तौर पर सामने आ गया है, जिससे फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा हो गया है।
रिटेल बॉक्स से डिजाइन आया सामने
OPPO F35 Pro 5G की बॉक्स इमेज से पता चलता है कि फोन के रियर पैनल पर बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है। इसमें दो बड़े कैमरा कटआउट वर्टिकल तरीके से फिट किए गए हैं। डिवाइस में एक छोटा सेंसर और LED फ्लैश भी है। कैमरा मॉड्यूल पर AI कैमरा लिखा हुआ दिख रहा है, जिसका मतलब है कि फोन में AI बेस्ड कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।
OPPO F35 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED या OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।
डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है जहां रिपोर्ट्स में 10,000 mAh बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
OPPO F35 Pro 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की कीमत करीब 45,000 रुपये हो सकती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

