UP Warriorz Squad: सोफी मोलिन्‍यूक्‍स को 1.1 करोड़ तो ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपये में खरीदा

1870 Shares

मेग लैनिंग की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्ज की नजरें इस बार के ऑक्शन पर रहने वाली हैं। टीम अब तक एक भी बार फाइनल नहीं खेली है। ऐसे में इस बार वे अपनी टीम को और अधिक मजबूत कर आगामी सीजन में मैदान पर उतरना चाहेगी। यूपी ने नीलमी से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया, जहां उन्होंने कुल नौ प्लेयर्स रिलीज किए।

इसके अलावा तारा नॉरिस को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया। अब पांचवें सीजन के लिए फ्रेंचाइजी कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर जोर लगाना चाहेगी, जो उन्हें फाइनल तक का सफर तय करा सकें। यूपी टीम की नीलामी में बड़े पर्स के साथ भी उतर रही है।ऐसे में उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

यूपी के रिटेन किए गए खिलाड़ी

यूपी ने ऑक्शन से पहले कुल 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उनके अलावा दिल्ली ने सोफी एक्लेस्टोन, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और प्रतिका रावल को रिटेन किया है।

यूपी के रिलीज किए गए खिलाड़ी

यूपी ने ऑक्शन से पहले सभी को चौंकाते हुए आठ खिलाड़ी रिलीज कर दिए। यूपी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में आशा सोभना, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत, एमी जोन्स, क्लो ट्रायोन, चार्ली नॉट, जी त्रिशा, सुमन मीना, तारा नोरिस (मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया गया) शामिल हैं।

नीलामी के दिन खरीदे गए खिलाड़ी

  • यूपी वॉरियर्स ने ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिन्‍यूक्‍स को 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मोलिन्‍यूक्‍स की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थे। मगर यूपी ने आरसीबी से लड़कर बोली अपने नाम की।
  • ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने जोड़ा। हैरिस को आरसीबी ने पिछले सीजन में रिलीज कर दिया था। वॉरियर्स में वो मेग लेनिंग या प्रतिका रावल के साथ ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती हैं।
  • सुषमा वर्मा को यूपी वॉरियर्स ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। सुषमा ने 10 साल पहले आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 2023 में वो गुजरात जायंट्स का हिस्‍सा थीं। चार साल के बाद डब्‍ल्‍यूपीएल में सुषमा की वापसी होगी।

पर्स और स्लॉट

यूपी नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है। उनके पास 3.75 करोड़ रुपए हैं। अगर स्लॉट की बात करें, तो यूपी को कुल 8 स्लॉट भरने हैं, जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ियों का भी स्लॉट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *