जिस बेटे ने देश के लिए दी जान, उसकी टूटी प्रतिमा एक माह तक नहीं सुधरी; मां ने खुद खर्च कर फिर लगवाई मूर्ति

1007 Shares

 बलिदानी संतोष उरांव की प्रतिमा टूटने के करीब एक माह बाद भी उसके पुनर्स्थापन को लेकर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से ठोस पहल नहीं होने के बाद उनकी माता गीता देवी ने अपने खर्च से बेटे की प्रतिमा दोबारा स्थापित करा दी।

दैनिक जागरण में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद घाघरा के प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन तथा स्थानीय सांसद-विधायक की भूमिका को लेकर असंतोष जताया है।

लोगों का कहना है कि देश के लिए बलिदान देने वाले जवान की प्रतिमा का सम्मानजनक तरीके से पुनर्स्थापन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए थी। एक माह तक प्रतिमा के टूटे रहने और अंततः मां को अपने खर्च से प्रतिमा लगवाने की स्थिति को लोगों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। लोगों ने बलिदानी के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि शहीद का सम्मान केवल समारोहों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ऐसे मामलों में तत्काल पहल दिखनी चाहिए।

कोई भी बलिदानी केवल अपने परिवार या गांव का नहीं, बल्कि पूरे देश का होता है। बलिदानी को सम्मान देना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित होने के महज दो वर्ष के भीतर टूटकर गिर जाना उसकी मजबूती और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। प्रतिमा टूटने के बाद उसका मलबा सड़क पर पड़ा रहा, यह भी गंभीर विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *