‘ईरान को लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को तबाह करने दें’, ट्रंप का विवादित बयान; आलोचकों ने कहा सनकी

3.8kViews
1614 Shares

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की। उन्होंने ट्रंप को ऐसे विवादित बयानों के लिए सनकी बताया।

‘लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म करने दें’

ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले 5 अक्टूबर को नेब्रास्का में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘युद्ध की वजह से यह सब बनावटी है। कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं। यह एक छोटी सी कीमत है, उन्हें लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म करने दें। यह बहुत छोटी कीमत है।’

ट्रंप ने यह बात ऐसे राज्य में कही जहां किसान और ट्रक ड्राइवर ईंधन की ऊंची कीमतों से परेशान हैं और महंगाई ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर डाला है।

ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने कहा, ‘कैलिफोर्निया पर कब्जा करने के लिए नेशनल गार्ड और मरीन भेजने के बाद, डोनल्ड ट्रंप अब कह रहे हैं कि हमारे विदेशी दुश्मनों को लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म कर देना चाहिए। वह सनकी और खतरनाक हैं।’

ट्रंप के एक और आलोचक ने कहा, ‘एक अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि ईरान को लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म करने दें। वह और कितना नीचे गिरेंगे?’

एक और आलोचक ने कहा, ‘जब ट्रंप परमाणु हमले से लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के खत्म होने की कल्पना करते हैं, तो भीड़ ताली बजाने लगती है। यह क्या बकवास है? यह सामान्य नहीं है।’

ट्रंप की बात पर एक और शख्स ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर आप दक्षिणी कैलिफोर्निया में रहते हैं तो तुरंत वहां से चले जाएं। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि ईरान का लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म करना एक छोटी सी कीमत है।’

एक और व्यक्ति ने कहा, ‘ट्रंप ईरान से कह रहे हैं कि लॉस एंजिल्स या सैन डिएगो को खत्म करना ठीक है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *