कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में टीचर, वॉचमैन, केयर टेकर समेत कई पदों पर नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

1728 Shares

 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामपुर में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है। रोजगार समाचार में दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से स्पीड पोस्ट के माध्यम से फॉर्म निर्धारित पते पर जमा करना है। साधारण डाक से भेजा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।

फॉर्म भरने का तरीका
इस भर्ती के लिए फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी फॉर्म के फॉर्मेट को डाउनलोड करके उस भरकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके 18 सितंबर 2026 को सायं 5 बजे तक “कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,निकट मुर्तुजा स्कूल, गांधी समाधी रोड, रामपुर 244901 को केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से प्रेषित कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ अपनी दो स्व-प्रमाणित फोटो,समस्त शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं वांछित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां तथा अपने पता लिखे हुए 02 लिफाफे स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के निर्धारित शुल्क के डाक टिकट लगे हुए अवश्य संलग्न करें। आवेदन पत्र के लिफाफे पर आवेदित पद का नाम व विषय तथा आरक्षण वर्ग अवश्य लिखें। अपूर्ण, अस्पष्ट,बिना संलग्नकों वाले, बिना हस्ताक्षर, प्रारूप से भिन्न, अधूरे संलग्नकों वाले आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जायेगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से टीचर के साथ ही नॉन-टीचिंग पदों पर भी भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-

पद संख्या
उर्दू टीचर 1
फुल टाइम टीचर 2
पार्ट टाइम टीचर कंप्यूटर 1
केयर टेकर 1
प्यून/ चपरासी 4
वॉचमैन 4
हेड शेफ 1
असिस्टेंट कुक 8

भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए समस्त स्टाफ की न्यूनतम आयु चयन वर्ष की 01 अप्रैल को 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु चयन वर्ष की 01 अप्रैल को 45 वर्ष अधिक न हो।

भर्ती के लिए आवश्यक नियम

  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षिका /अंशकालिक शिक्षिका उर्दू / शिक्षिका एवं केयर टेकर के पद परचयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जायेगा। मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया, चपरासी एवं चौकीदार के पद पर चयन साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा।
  • चरित्र किसी सेवा से बर्खास्त, नैतिक /चारित्रिक अधमता के अपराध के लिए दोषसिद्ध एवं दिवालियां व्यक्ति चयन के लिय अर्ह नहीं होंगे। चयन समिति अभ्यर्थी के चरित्र के संबंध में यथोचित समाधान करेगी।
  • चयन उपरान्त केयर टेकर, मुख्य रसोईया, चपरासी एवं सहायक रसोईया का पद पूर्णकालिक होने के कारण विद्यालय परिसर में ही निवास करना अनिवार्य होगा, अन्यथा की स्थिति में उनका चयन समाप्त कर दिया जायेगा। पूर्णकालिक स्टाफ को अपने साथ परिवार के किसी भी सदस्य को परिसर में रखने की अनुमति नहीं है। समस्त स्टाफ की भोजन व्यवस्था उनकी स्वयं की होगी।
  • उपरोक्त समस्त विद्यालय पदों ओर केवल महिला अभ्यर्थियों का ही चयन किया जायेगा।
  • आवश्यकतानुसार रिक्तियों की संख्या घट बढ़ / सकती है। चयन सेवा अनुबन्ध के आधार पर एक शैक्षिक सत्र (अधिकतम 11 माह 29 दिवस) हेतु होगा तथा कार्य संतोषजनक पाये जाने पर आगामी सत्र के लिए सेवा अनुबन्ध का विस्तारीकरण किया जा सकता है।
  • उपर्युक्त रिक्तियों हेतु प्रकाशित विज्ञप्ति एवं आवेदन पत्र को जनपद रामपुर की वेबसाइट पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है। उक्त के सम्बन्ध में किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • लिफाफे पर ऊपर मोटे अक्षरों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पद विषय/ जाति वर्ग के लिए आवेदन किया जा रहा है, स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक पदों हेतु आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग आवेदन करनी होगा, जिस पर आवेदित पद का नाम, विषय तथा आरक्षण वर्ग अंकित करना होगा।
  • उच्चीकृत के0जी0बी0वी0 नगर क्षेत्र के छात्रावास में सृजित पदों पर चयन उपरान्त छात्रावास के संचालन हेतु आवश्यकतानुसार कार्यभार ग्रहण कराया जायेगा।
  • उर्दू शिक्षक, अंशकालिक शिक्षक, मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया, चौकीदार एवं चपरासी का नियत मानदेय रु0 15000/- से कम है। उक्त कार्मिकों के सम्बन्ध में ई०पी०एफ० नियोक्ता अंशदान 13 प्रतिशत प्रतिमाह भुगतान किया जाना है। उक्त धनराशि को सम्मिलित करते हुए मानदेय की धनराशि अवमुक्त की गयी है, जिन कार्मिकों का पूर्व से ई0पी0एफ0 नियोक्ता अंशदान कट रहा है उनका मानदेय अंशदान कटौती उपरान्त भुगतान किया जाये।
  • उल्लेखित मानदेय में नियोक्ता का 13 प्रतिशत ई0पी0एफ0 अंशदान (जिन कार्मिकोंका मानदेय 15000 की सीमा तक है।) सम्मिलित है।
  • विज्ञप्ति को किसी भी समय निरस्त करने का अधिकार जनपदीय चयन समिति के पास रक्षित होगा, जिस हेतु कोई भी वाद मान्य नहीं होगा। विज्ञप्ति लिपिकीय त्रुटि के संधान रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *