उमर के स्टेटहुड प्रस्ताव पर विधानसभा में घमासान, BJP विधायक रंधावा को बाहर निकाला गया; सोमवार तक सदन स्थगित
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के स्टेटहुड प्रस्ताव को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
राज्य का दर्जा बहाल करने से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी सदस्यों ने विरोध और नारेबाजी शुरू कर दी। बीजेपी विधायक सदन के वेल में पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति और गरमा गई।
हंगामे के बीच बीजेपी विधायक रंधावा को सदन से बाहर ले जाया गया। इसके बाद भी सदन में नारेबाजी जारी रही।
लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले बीजेपी सदस्यों ने प्रस्ताव में साल 2000 के स्वायत्तता प्रस्ताव के संदर्भ को लेकर भी सवाल उठाए थे। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

