गढ़वा में युवक की मौत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का आरोप, 14 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR दर्ज

5.8kViews
1326 Shares

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 को रविवार को तीन घंटे से अधिक समय तक अनधिकृत रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के जाम किए जाने और बेवजह यातायात बाधित किए जाने के आरोप में रंका थाना प्रभारी रविकुमार केशरी ने 14 नामजद और 40 अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

इस बात की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविकुमार केशरी ने बताया कि रंका थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी सुरेश साव का पुत्र अनूप कुमार गुप्ता की रविवार को मोटरसाइकिल द्वारा गढ़वा से रंका लौटने के क्रम में एक मालवाहक ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई थी।घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी अनूप कुमार गुप्ता को चिकित्सकीय सहायता और पुष्टि के अलावा अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए तत्काल सदर अस्पताल गढ़वा भिजवाया गया तथा दुर्घटना कारित ट्रक एवं चालक को हिरासत में लिया गया।

बाद में दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल के नंबर द्वारा परिवहन एप से मोटरसाइकिल मालिक अनूप कुमार गुप्ता का नाम और पता की जानकारी मिली और दुर्घटना की जानकारी चौकीदार कामेश्वर राम के माध्यम से अविलंब सूचित करते हुए सदर अस्पताल गढ़वा जाने के लिए बोला गया।

तकरीबन ढाई बजे गंभीर रूप से जख्मी अनूप कुमार गुप्ता की मौत हो जाने की जानकारी चिकित्सकों द्वारा दिए जाने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया किए जाने की जानकारी दी गई।

इधर अनूप कुमार गुप्ता की मौत की सूचना पर पिंडरा एवं अगल बगल के गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने योजना बद्ध तरीके से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 पर रंका बाजार क्षेत्र के मध्य में स्थित पुल पर अनधिकृत रूप से जाम कर दिया गया। जिसका नेतृत्व तमगे खुर्द के सच्चिदानंद पासवान नामक कर रहा था।

इसके साथ 40-50 अन्य लोग भी शामिल थे। वरीय पदाधिकारियों को तत्संबंधी जानकारी देते हुए थाना के अन्य पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक अनिल हेम्ब्रम,जयाशीष शर्मा,उदय शर्मा, उमाशंकर प्रधान एवं सशस्त्र बलों के साथ बाजार पुल पर पहुंचे जहां जाम पाया जाम की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंचलाधिकारी पुलिस निरीक्षक अंचल निरीक्षक पहुंचे।

साथ ही विधि विरुद्ध अवरूद्ध किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग को खाली कर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का बार बार अनुरोध किया गया। मगर लोग नहीं माने तकरीबन तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरूद्ध रखा गया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। साथ ही पुलिस प्रशासन को गाली गलौज करते हुए धमकी दी गई।

इस दौरान कई एम्बुलेंस यात्री बस तथा आम राहगीर घंटों फंसे रहे वरीय पदाधिकारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे जाम हटाया गया इस मामले में सच्चिदानंद पासवान, संजय गुप्ता, अरुण प्रसाद गुप्ता,जवाहर प्रसाद, रघुवंश प्रसाद गुप्ता,जसंती देवी, गिरिनाथ सिंह,संजीत चंद्रवंशी, उमेश्वर सिंह, मदन गोपाल प्रसाद,कंचन बिश्वकर्मा, करमचंद प्रसाद,आदम उर्फ मधु अंसारी तथा प्रिंस साव के अलावा 40 अन्य अज्ञात के विरुद्ध बीएन एस की धारा 190,126(2),132,221,285,189(2),352,351(2) के तहत थाना प्रभारी रविकुमार केशरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *