सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जप्त
सिंगरौली, 18 सितंबर 2026। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने आज अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा पुलिस बल थाना जियावन के साथ संयुक्त रूप से ग्राम मजौना में कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न वाहन क्रमांक M066ZD5957 को जप्त कर लिया गया। जप्त किए गए वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना जियावन में खड़ा कराया गया है।

खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर गौरव बैनल एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज की यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की किसी भी सूचना को तत्काल संबंधित अधिकारियों से साझा करें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

