साइबर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब हरियाणा के यमुनानगर जिले में का एक नया मामला सामने आया है, जहां क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 24 हजार रुपये ठग लिए गए।
1 लाख 24 हजार की हुई ठगी
हनी शर्मा से एक लाख 24 हजार रुपये ठगे गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। हनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है।
वीरवार को अनजान नंबर से काल आया। काल करने वाले स्वयं को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग से कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा। फिर बातों में उलझा लिया। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा दिया।
उसकी बातों में आकर कार्ड की डिटेल दी। जिसके बाद कार्ड से अलग-अलग कर एक लाख 24 हजार रुपये साफ हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर यह पता लगा। जिस नंबर से काल आई थी। उससे भी संपर्क नहीं हुआ।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

