जिले में खरीफ मौसम के तहत धान की रोपनी 96 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 1,54,088 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 1,48,620 हेक्टेयर में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है। इस तरह जिले में 96.45 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।
धान का बिचड़ा तैयार करने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। 15,408.83 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 15,324.77 हेक्टेयर में बिचड़ा तैयार हुआ है, जिससे 99.45 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। प्रखंड स्तर पर धान रोपनी की नियमित निगरानी की जा रही है और कृषि विभाग की ओर से लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है।
बंदरा-बोचहां ने लक्ष्य पाया
रिपोर्ट के अनुसार बंदरा और बोचहां ने धान रोपनी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। गायघाट में 98.52 प्रतिशत और कटरा में 98.81 प्रतिशत रोपनी पूरी हुई है। साहेबगंज में 96.89, मोतीपुर में 96.74, सकरा में 96.67 और सरैया में 96.54 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।कुढ़नी में 95.91, मुसहरी में 95.46, औराई में 94.94 और कांटी में 94.82 प्रतिशत रोपनी हुई है। मड़वन में 92.92, मुरौल में 92.58 और पारू में 91.89 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई। मीनापुर 78 प्रतिशत रोपनी के साथ सबसे पीछे है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

