बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पंजाब में वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में उनका नाम गलत तरीके से “शिफ्टेड” (दूसरी जगह चले जाने वाला) दिखाया गया है।
उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा कि वह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका वोटर आईडी मोहाली में रजिस्टर्ड है, लेकिन वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में उनका नाम “शिफ्टेड” दिखाया गया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है।
राघव चड्ढा ने आप पर साधा निशाना
बता दें कि राघव चड्ढा ने उन्होंने कहा इस बाबत आम आदमी पार्टी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आप अब बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट तक ले आई है। मैं पंजाब से राज्यसभा सांसद हूं और मेरा वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है। फिर भी वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में मेरा नाम “शिफ्टेड” दिखाया गया है।
राघव चड्ढा ने कहा…
अच्छी बात यह है कि ये सिर्फ वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट हैं, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं। ‘दावे और आपत्तियां’ की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है, जो अभी चल रही है। फाइनल वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में जारी की जाएगी। मैं पहले से ही एसआईआर गाइडलाइंस के तहत दिए गए उपायों का इस्तेमाल करने की प्रक्रिया में हूं। यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं लगती। यह साफ तौर पर राजनीतिक बदले की भावना का मामला है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

