वर्दी में साहब, चर्चाओं में रंगीन मिजाज! पुराने किस्सों से लेकर नए ‘आवास वाले अध्याय’ तक व्यंग्य की चौपाल गर्म
एक काल्पनिक ग्रामीण थाना प्रभारी की कहानी—पुरानी तैनाती का विवाद, ‘मैनेजमेंट’ के चर्चित दावे और अब साहब के आवास तक पहुंची नई चर्चा
सिंगरौली। ग्रामीण क्षेत्र के एक काल्पनिक थाना प्रभारी इन दिनों अपने कामकाज से ज्यादा कथित चर्चाओं और व्यंग्य की चौपाल में छाए हुए हैं। लोग कहते हैं कि साहब जहां जाते हैं, वहां कानून-व्यवस्था के साथ-साथ किस्सों की एक नई फाइल भी खुल जाती है।
व्यंग्य की दुनिया में साहब की एक पुरानी तैनाती का जिक्र भी खूब किया जाता है। कहा जाता है कि उस दौर में एक महिला से जुड़े कथित विवाद ने साहब की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। व्यंग्यकारों की काल्पनिक कहानी के अनुसार, मामला ज्यादा तूल न पकड़े, इसके लिए “मैनेजमेंट” का ऐसा खेल चला कि रकम के आंकड़े भी चर्चा का विषय बन गए—चर्चा में 8 लाख रुपये का आंकड़ा भी उछाला गया। हालांकि, यह पूरी कहानी व्यंग्यात्मक और काल्पनिक है तथा किसी वास्तविक घटना या व्यक्ति के संबंध में तथ्यात्मक दावा नहीं करती।

अब नया अध्याय—‘साहब के आवास’ तक पहुंची व्यंग्य की कहानी!
व्यंग्य की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कथित तौर पर साहब के सरकारी आवास से जुड़ा एक नया प्रसंग भी चौपालों में सुनाया जाने लगा। काल्पनिक कहानी में बताया जाता है कि साहब की एक महिला परिचित आवास तक पहुंच गई और वहां ऐसा विवाद हुआ कि साहब की प्रतिष्ठा पर ही सवाल खड़े होने लगे। मतलब साहब की इज्जत की पूरा भाजी पला हो गया। कहानी में यह भी व्यंग्यात्मक रूप से कहा जाता है कि साहब पहले से विवाहित हैं, लेकिन उनके कथित “रंगीन मिजाज” के किस्से लोगों को चर्चा का पर्याप्त विषय देते रहे हैं।
“साहब की फाइलों से ज्यादा किस्सों की चर्चा!”
व्यंग्यकार तंज कसते हैं कि किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की पहचान उसके काम, अनुशासन और जनता की सेवा से होनी चाहिए। लेकिन जब चर्चाओं का केंद्र जिम्मेदारी से हटकर निजी किस्से बन जाए, तो सवाल केवल व्यक्ति पर नहीं बल्कि पद और विभाग की छवि पर भी उठने लगते हैं।
व्यंग्य की चौपाल में अब सवाल यही है—
“साहब इलाके की व्यवस्था संभालें, या फिर पहले अपने नाम से जुड़ी चर्चाओं का हिसाब-किताब?”
स्पष्टीकरण: यह रचना पूर्णतः काल्पनिक और व्यंग्यात्मक है। इसमें वर्णित पात्र, घटनाएं, रकम और परिस्थितियां किसी वास्तविक व्यक्ति या घटना के संबंध में तथ्यात्मक आरोप या पुष्टि के रूप में प्रस्तुत नहीं की गई हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

