किसान मोर्चा का दूसरा दिन: मोहाली फेज 11 में ट्रैक्टरों से भरा इलाका, लगातार बढ़ रही किसानों की संख्या
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से अपनी मांगों को लेकर मोहाली -चंडीगढ़ बोर्डर पर लगाए पक्के मोर्चा का आज दूसरा दिन है. पहले दिन तो ओपचारिक स्टेज चला था।
आज से सुबह 11से 2बजे तक किसान नेता अपनी बात रखेंगे। आज सुबह पंजाब के इलाकों से काफी संख्या में किसान और ट्रेक्टर ट्रालियां पहुंच गई है।
किसानों के पहुंचने से मंगलवार देर रात काफी किसान पहुंच गए थे जिसके बाद निश्चित किए गए स्थान पर जगह नहीं बची थी। आज और ज्यादा किसान पहुंच रहे है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और हरिन्दर सिंह लखोवाल सहित अन्य नेता स्टेज से अपनी बात रखेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

