बाराबंकी में मूसलाधार बारिश से जलजमाव, सरयू में छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी

1825 Shares

जिले में बीती रात मूसलाधार बारिश से ग्रामीण अंचलों में जलजमाव हो गया। वहीं सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। तीन लाख क्यूसेक पानी और तीन बैराजों से छोड़ा गया है। इससे परेशानी बढ़ने की आशंका है।

आपदा विभाग के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.090 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 से दो मीटर ऊपर है। 3,03,729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमें गिरिजा बैराज से 1,59,570, शारदा से 1,35,054 और सरयू बैराज से 9,105 क्यूसेक शामिल है।

सरयू नदी के तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *