स्वाइन फ्लू: मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में अलग से चलेगी फ्लू OPD; डिप्टी सीएम के आदेश पर मेरठ में भी हाई अलर्ट

8.1kViews
1939 Shares

 दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस के बीच लखनऊ में एक महिला की मौत के बाद सरकार गंभीर हो गई है। शासन ने मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल सहित सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। ओपीडी में आने वाले स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षण वाले मरीजों की जांच करवाने का निर्देश दिया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पाठक के निर्देश पर स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में विभाग सतर्क हो गया है। मेडिकल कॉलेज सहित सभी अस्पतालों में फ्लू ओपीडी अलग से चलेगी। स्वाइन फ्लू वार्ड में दवाओं और उपकरणों की व्यवस्था होगी।सीएमओ की ओर से भी यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अभी तक जनपद से 15 केस रिपोर्ट हुए हैं। जुलाई में एक केस आया था, बाकी केस इसी महीने के हैं।

शनिवार सुबह उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मिले निर्देश के बाद लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में फ्लू ओपीडी शुरू करते हुए रोजाना का रिकॉर्ड लखनऊ भेजा जाएगा। लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं।मेडिकल कालेज में गंभीर मरीजों के लिए स्वाइन फ्लू वार्ड में 20 बेड रिजर्व किए गए हैं। एक बेड पर वेंटीलेटर की सुविधा दी गई है। पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भी 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलाजी लैब में एच 1 एन 1 की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। यहां पर संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर भेजने का निर्देश सभी अस्पतालों को दिया गया है।अभी तक शहरी क्षेत्र से प्रेम प्रयाग कालोनी गढ़ रोड, सराज जीना गुदड़ी बाजार, नेहरू नगर, मलियाना, जागृति विहार और ग्रामीण क्षेत्र से जानी खुर्द, हस्तिनापुर, पिलोना गांव, जनजोखर से स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आए हैं। सीएमओ डा. राम प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं। ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *