Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा लगाएंगे स्वर्णिम हैट्रिक, एथलेटिक्स का सबसे बड़ा दल भारत को दिलाएग मेडल ही मेडल!
राष्ट्रमंडल खेलों का रोमांच खत्म होने के बाद अब खेल प्रेमियों पर एशियाई खेलों का रंग चढ़ने वाला है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियाई खेल 2026 का आगाज होगा, जो चार अक्टूबर तक चलेंगे।
साबले की वापसी
हांगझोउ में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण और 5000 मीटर में रजत पदक जीतने वाले अविनाश साबले चोट से प्रभावित दौर के बाद वापसी करेंगे। तजिंदरपाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में लगातार तीसरा एशियाई खेल स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य से उतरेंगे। वहीं, पारुल चौधरी 1500 मीटर, 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज की तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। हांगझोउ में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम के सदस्य राजेश रमेश को भी टीम में जगह मिली है।
हांगझोउ के अन्य पदक विजेताओं में ज्योति याराजी, मुरली श्रीशंकर, तेजस्विन शंकर, गुलवीर सिंह, मोहम्मद अफजल, एंसी सोजन, प्रवीण चित्रवेल और विथ्या रामराज शामिल हैं। तेजस शिरसे को भी पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के लिए चुना गया है। उन्हें ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बाएं पैर में दो स्ट्रेस फ्रैक्चर हुए थे। भारत की नजर एथलेटिक्स में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने पर होगी।
हांगझोउ में भारत का ऐसा रहा था प्रदर्शन
हांगझोउ 2023 में भारत ने एथलेटिक्स में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 29 पदक जीते थे, जिसमें छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल थे।
भारतीय एथलेटिक्स टीम के प्रमुख खिलाड़ी
पुरुष वर्ग: गुरिंदरवीर सिंह (100 मीटर), अनीमेश कुजूर (100 मीटर, 200 मीटर, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले), गुलवीर सिंह (1500 मीटर, 5000 मीटर, 10,000 मीटर), सावन बरवाल (मैराथन), तेजस शिरसे (110 मीटर बाधा दौड़), अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), सर्वेश कुशारे (हाई जंप), कुलदीप कुमार (पोल वाल्ट), मुरली श्रीशंकर (लांग जंप), तजिंदरपाल सिंह तूर (शाटपुट), नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), तेजस्विन शंकर (डेकाथलान)।
महिला वर्ग: पारुल चौधरी (1500 मीटर, 5000 मीटर, 3000 मीटर स्टीपलचेज), प्रियंका गोस्वामी (मैराथन रेस वॉक), मंजू रानी (मैराथन रेस वाक), अन्नू रानी (भाला फेंक)।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

