मुजफ्फरपुर: चिराग की पार्टी से विधायक अमित रानू के घर छापा, 3 DSP समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जांच

4.0kViews
1175 Shares

 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के विधायक के घर भारी संख्या में पुलिस ने सुबह – सुबह छापामारी किया है। सीतामढ़ी के बेलसंड से चिराग पासवान के पार्टी से विधायक अमित कुमार रानू है।

विधायक के भाई सोनू सिंह पर दबंगई और जमीन कब्जा दिलाने जैसे गंभीर आरोप लगें है। पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली। छापेमारी में पुलिस ने कई स्टांप पेपर, जमीन के कागजात, कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कुछ दस्तावेज सीज किए हैं।

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि पूरी कार्रवाई जमीन विवाद से जुड़ी है। जहां 20 अगस्त को अपराधियों ने जमीन की बाऊंड्री और निर्माण को तोड़ा था। मामले में विधायक के भाई सोनू सिंह की संलिप्तता सामने आई है। वहीं विधायक की भूमिका भी सामने आ रही है।21 अगस्त को इस मामले में एक शिकायत दर्ज हुई थी। फिर 12 और मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले विधायक के भाई निकल गए, उनकी तलाश की जा रही है।

विधायक उनके भाई और ग्रुप में नामजद और अज्ञात सभी की बैंक अकाउंट ट्रांजेक्शन भी खंगाले जा रहें है। सभी की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

आर्थिक अपराध इकाई को जानकारी दी जाएगी, जल्द ही आर्थिक अपराध इकाई भी इस कांड की जांच में शामिल हो जाएगी। जांच के सभी बिंदुओं पर पुलिस आर्थिक अपराध इकाई की टीम से सहयोग लेगी।

गुर्गों के साथ मारपीट करने का आरोप

आरोप है कि विधायक के भाई सोनू सिंह ने 20 अगस्त को अपने गुर्गों के साथ मिलकर बैरिया में 25 लोगों के बन रहे घर को जेसीबी लगाकर तोड़ दिया था। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *