महंगाई की मार: दोगुने हुए प्याज के भाव… फूलगोभी-मटर का बिगड़ा स्वाद

1195 Shares

प्याज के भाव में अचानक हुई वृद्धि ने आमजन की आंखों से आंसू निकाल दिए हैं। फूलगोभी, मटर , शिमला मिर्च, बीन, पालक जैसी हरी तरकारियों का स्वाद लेने के लिए अब आमजन को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। अचानक हुई वृद्धि के कारण फिलहाल लोगों के लिए सब्जियाें व फलों का स्वाद लेना कठिन हो गया है।

बारिश की अधिकता ने हरी सब्जियों व फलों के उत्पादन व आवक को प्रभावित कर दिया है। खासकर हरी सब्जियों की आवक व उत्पादन पर बारिश के असर ने कई सब्जियों के भावों में अचानक वृद्धि कर दी है। सब्जियों में सबसे अधिक वृद्धि प्याज के भावों में हुई है।एक सप्ताह से कम समय में ही प्याज के फुटकर भाव 30 से बढ़कर 80 रुपये यानि दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। फुटकर बाजार में फूलगोभी 120 , मटर 160 , शिमला मिर्च 125 , बीन 130 , पालक 140 व पत्तागोभी 70 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक बिक रही है। वहीं, बढ़े भावों ने आम आदमी की थाली से फिलहाल हरी तरकारियों को दूर करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *