मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिड-डे मील रसोइयों को दी सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, रक्षा बंधन से पहले चार मिले उपहार
योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीएम पोषण योजना के रसोइयों को रक्षा बंधन से चार उपहार प्रदान कर उनका त्यौहार यादगार बना दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह में कैशलेस कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में कहा कि आज अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि रक्षाबंधन के ठीक पहले हम प्रदेशभर की 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के लिए चार नई योजनाएं घोषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले रसोइयों को मात्र ₹प्रति माह एक हजार रुपया मानदेय मिलता था। हमने इसे बढ़ाकर 15,00 और ₹2,000 करने के बाद आज प्रतिमाह ₹3,000 रुपया किया है, इसके लिए मैं प्रदेश के सभी मिड-डे मील रसोइयों को बधाई देता हूं।
सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक रसोइयों के लिए कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक में इनका खाता खुलवाया है। अब रसोइयों का पूरा मानदेय बैंक खाते में जाएगा। इसके साथ ही अगर इनके साथ कोई दुर्घटना होती है, कोई विकलांगता का शिकार हो जाता है, तो उस परिवार को बैंक तत्काल ₹2 लाख की सहायता उपलब्ध कराएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

