‘उकसाने की बात आती है तो राहुल गांधी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर निकलते हैं’, रांची छात्र आंदोलन पर कंगना का बयान
हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने झारखंड में कई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कंगना रनौत ने नई दिल्ली में संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि “हमारे ‘जेन-जी’ बच्चे वाकई में कई तरीके की पीड़ा सहन कर रहे हैं। ये कई दशकों से जारी है…हर जगह इसी तरह की स्थितियां बनी हुई है।
लेकिन कांग्रेस जिसने यहां आकर तमाशा किया और झारखंड में जहां पर छात्रों की स्थिति बहुत खराब है वहां कोई नहीं पहुंच रहा है। राहुल गांधी वहां नहीं जा रहे हैं लेकिन जब बच्चों को उकसाने की बात आती है तो राहुल गांधी सबसे पहले देश के लिए खतरा बनकर निकलते हैं। कंगना रनौत ने दिल्ली में हुए आंदोलन में राहुल गांधी के बयानाें पर तीखा निशाना साधा। कर निकलते हैं’, रांची छात्र आंदोलन पर कंगना का बयान
13 दिन से आंदोलन कर रहे छात्र
जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्र 13 दिन से का आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की की प्रमुख मांग जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराना है और जब तक इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

