गोरखपुर के MP रवि किशन और MLA फतेह बहादुर सिंह की सुरक्षा में इजाफा, मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट

4.7kViews
1183 Shares

 सदर सांसद अभिनेता रवि किशन शुक्ल और कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह की सुरक्षा अब और मजबूत होगी। प्रदेश सरकार ने जिन 30 लोगों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है,उसमें इन दोनों लोगों का नाम शामिल है। सुरक्षा संबंधी आकलन के बाद यह फैसला लिया गया है। सूची में गोरखपुर के दोनों जनप्रतिनिधियों के नाम होने से स्थानीय स्तर पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ेगी।

र सांसद का चुनाव जीते रवि किशन को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। पिछले वर्ष रामगढ़ताल थाना पुलिस ने उन्हें धमकी देने के आरोप में बिहार के एक युवक को पंजाब से गिरफ्तार किया था। धमकी के मामलों को देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर समय-समय पर समीक्षा होती रही है।अब बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराए जाने के निर्णय को उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह का भी गोरखपुर की राजनीति में लंबा सफर रहा है। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं और करीब 35 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। वर्ष 1996 से उनका विधानसभा चुनाव जीतने का क्रम बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *