IBPS Clerk: आईबीपीएस क्लर्क 16th भर्ती के लिए 28 अगस्त तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, प्रीलिम एग्जाम इन तिथियों में होगा आयोजित

4.7kViews
1184 Shares

 ग्रेजुएट युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए बड़ी महत्वपूर्ण अपडेट है। आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त निर्धारित थी जिसे अब 28 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो युवा तय तिथि में किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट 12 सितंबर तक लिया जा सकेगा।

इस डेट तक फॉर्म में सुधार का मौका
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन खत्म होने के 2 दिन बाद तक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवार से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है वे 30 अगस्त तक आवेदन में सुधार कर पाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित फीस जमा करनी आवश्यक है तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है।

आवेदन करने का तरीका

  • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *