उन्नाव में बाड़े में घुसा कुत्तों का झुंड, 20 भेड़ों को नोचकर मार डाला
। सफीपुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार देर रात बाड़े में घुसे कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया। हमले में 20 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हैं। पशु चिकित्सालय की टीम ने घायल भेड़ों का उपचार किया। पांच दिन पूर्व भी इसी बाड़े में कुत्तों के हमले में 14 भेड़ों की मौत हो गई थी। लगातार हुए दो हमलों में 34 भेड़ों की मौत से पशुपालक बेहाल है।
दुर्गाप्रसाद ने बताया कि पांच दिन पहले मंगलवार को भी बाड़े में घुसे कुत्तों ने हमला कर 14 भेड़ों को मार दिया था। दो घायल भेड़ों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक भेड़ की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये थी।
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों के आतंक से महिलाएं बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रही हैं। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि जांच कर क्षति का आंकलन कराया जाएगा। कुत्तों को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

