अगस्त महीने में TATA Motors की गाड़ियां खरीदने पर आपको एक बेहतरीन डील मिल सकती है। ICE, CNG और EV मॉडल पर भारी छूट मिल रही है जिसमें चुनिंदा इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कुल फायदा तकरीबन 3.5 लाख रुपए तक पहुंच रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड शामिल हैं।
प्री-फेसलिफ्ट Tiago EV पर मिलने वाला फायदा 1.45 लाख रुपए तक पहुंच रहा है जिससे यह इस महीने खरीदने के लिए सबसे किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक में से एक बन जाती है।
TATA Altroz Discount
त्योहारों के मौसम से पहले Altorz पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे खरीदने वाले को फ्रीडम सेलिब्रेशन ऑफर्स सहित 35,000 रुपए तक के फायदे मिल सकते हैं। 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज सपोर्ट और 20,000 रुपए तक स्क्रैपेज लाभ इस कार की कीमत को और भी किफायती बना देते हैं।
Punch और Punch EV
Standard TATA Punch पर अगस्त महीने में कोई आधिकारिक ऑफर नहीं मिल रहा है। हालांकि, टाटा प्री-फेसलिफट Punch EV पर भारी छूट दे रहा है जिसमें स्टॉक के उपलब्ध होने के आधार पर 1.45 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है।
TATA Nexon और Nexon EV
इस महीने TATA को पोर्टफोलियो में Nexon ICE पर सबसे अच्छे डिस्काउंट पैकेजों में से एक मिल रहा है। इसमें 55,000 रुपए तक के कैश डिस्काउंट के साथ-साथ 15,000 रुपए के एक्सचेंज सपोर्ट और 20,000 रुपए के स्क्रैपेज फायदे शामिल हैं। इस बीच, Nexon EV पर 45,000 रुपए तक के ऑफर मिल रहे हैं जिससे इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदना थोड़ा और आसान हो जाता है।
TATA Curvv और Curvv EV
हाल ही में पेश की गई TATA Curvv पर एक शानदार स्कीम मिल रही है जिसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 45,000 रुएप का स्क्रैपेज लाभ और 50,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। हालांकि, सबसे बड़ी खबर MY2025 Curvv EV स्टॉक से है जहां कुल लाभ 3.5 रुपए से ज्यादा है जो इसे बिक्री के लिए सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाली EV में से एक बनाता है।
TATA Sieraa और Sierra EV
TATA ने हाल ही में लॉन्च की गई Sierra रेंज पर भी ऑफर्स पेश किए गए हैं। Sierra ICE के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 30,000 रुपए के स्क्रैपेज लाभ और लॉयल्टी इंसेंटिव मिल रहे हैं। हालांकि, Sierra EV पर फिलहाल कोई आधिकारिक छूट नहीं मिल रही है।
TATA Harrier, Safari और Harrier EV
Harrier और Safari पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपए का स्क्रैपेज फायदा मिल रहा है। हाल ही में लॉन्च की गई Harrier EV पर काफी ज्यादा फायदे मिल रहे हैं जिसमें- 1 लाख तक का फ्रीडम सेलिब्रेशन ऑफर, 50 हजार का एक्सचेंज बोनस, 75,000 रुपए का स्क्रैपेज फायदा मिल रहा है।
कैसे करेगा ऑफर
ऊपर बताए गए सभी ऑफर सांकेतिक हैं और शहर, डीलरशिप, स्टॉक की उपलब्धता, मॉडल ईयर, वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। ग्राहकों को यह ध्यान रखना होगा कि कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले सटीक डिस्काउंट की जानकारी के लिए अपने नजदीकी TATA Motors डीलरशिप से संपर्क करें।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

