चक्रधरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तेज धमाके के साथ सड़क पर गिरे 4 युवक
पोटका में मंगलवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद चारों युवक सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़े और खुद से उठने की स्थिति में नहीं थे।
बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
वहीं, चाईबासा से पुरुषोत्तम कुमार यादव और अनिरुद्ध कुमार प्रधान बाइक से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पोटका के पास दोनों मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।समाजसेवी सिकंदर जामुदा और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को घटनास्थल से उठाकर टोटो के माध्यम से इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को पीसीआर वैन से अस्पताल पहुंचाया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

