लोकभवन मार्च के दौरान चले वाटर कैनन, तेजस्‍वी-मीसा समेत RJD के कई नेता ह‍िरासत में, देखें तस्‍वीरें

1918 Shares

सिवान में एके 47 से फायरिंग के विरोध में राजद के कार्यकारी अध्‍यक्ष तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन क‍िया।

गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से निकले लोकभवन मार्च को डाकबंगला चौराहे पर रोकने की कोशि‍श की गई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड‍िंग तोड़ दी ओर आयकर चौक की ओर बढ़ गए। आयकर चौराहे से प्रदर्शन को आगे नहीं बढ़ने द‍िया गया। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की हल्‍की नोकझोंक भी हुई।तेजस्‍वी यादव स्‍वयं बैरिकेड‍िंग लांघकर बढ़ गए। आयकर चौक के पास भी बड़ी संख्‍या में पुलिस मुस्‍तैद थी। प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाए गए।

इसके बाद तेजस्‍वी यादव, मीसा भारती, राज्‍यसभा सदस्‍य संजय यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ल‍िया गया। वाटर कैनन चलाए जाने पर तेजस्‍वी यादव ने कहा क‍ि यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है।

लेक‍िन इससे फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्‍होंने कहा कि वे जेल जाने को तैयार हैं। अब जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। सरकार को झुकना ही होगा। ऐसे काम नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *