Ghatampur Gangrape: ऑपरेशन थिएटर में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल संचालक और भांजे ने फोटो-वीडियो बनाई, दोनों गिरफ्तार

2.7kViews
1250 Shares

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के एक अस्पताल में तैनात नर्स के साथ हैवानियत हुई। अस्पताल के संचालक और उसके भांजे ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी फोटो और वीडियो भी बनाई। नर्स ने पति को इसकी जानकारी दी। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका मायका घाटमपुर में है। वह 10 जुलाई 2026 से वह घाटमपुर के ही एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम कर रही है। आरोप है कि अस्पताल संचालक रेउना थाना क्षेत्र के रहटी गांव निवासी और उसका भांजा उससे अक्सर अश्लील हरकतें करते थे। विरोध करने पर काम से बाहर निकालने की धमकी देते थे।

गरीब व असहाय होने के चलते वह शोषण सहती रही। 16 अगस्त को संचालक के भांजे ने आकस्मिक प्रसव की बात कहकर उन्हें कार से लेने आया। वह उन्हें अस्पताल न ले जाकर जहानाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट खाना खाने की बात कहकर ले गया। होटल के कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और मना करने पर बलात्कार किया। फोटो खींची और वीडियो बनाई। किसी को कुछ बताने पर उनको व उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद अस्पताल के आपरेशन थिएटर में दोनों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। बीती 31 अगस्त को अस्पताल संचालक उन्हें एक होटल ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। इससे ऊबकर उसने एक सितंबर को ससुराल जाकर पति को पूरी बात बताई। पति ने जब संचालक के भांजे को फोन किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। मामले में इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *