प्रेम प्रसंग में खौफनाक कदम: 10वीं की छात्रा की हत्या कर खेत में 6.5 फीट गहरा गाड़ा, नमक भी डाला

7.7kViews
1502 Shares

 पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग में किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी रात खेत में साढ़े छह फीट का गड्ढा कर उसे दफना दिया गया। उसका शव जल्दी से गल जाए इसके लिए नमक डाला गया। किशोरी के चाचा की निशानदेही पर ही मंगलवार देर शाम शव निकाला गया। पुलिस का कहना है कि अन्य स्वजन फरार हो गए हैं, चाचा से पूछताछ की जा रही है।

अभी तक की जांच में आनर किलिंग ही सामने आ रही है। बुधवार को किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। बताया जा रहा है इतना गहरा गड्ढा इसलिए किया गया ताकि खेत की जोताई के समय शव ऊपर न आ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *