‘पक्का तलाक…’ फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं Govinda की पत्नी सुनीता, कथित गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए थे एक्टर

2.0kViews
1315 Shares

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की लाइफ ने एक बार फिर उथल-पुथल चल रही है। एक्टर बीते दिनों किसी महिला के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे जिसके बाद दावा किया गया कि वो महिला उनकी कथित गर्लफ्रेंड है।

क्या गोविंदा का होने वाला है तलाक?
अब सुनीता आहूजा को बुधवार को मुंबई के बांद्रा में एक फैमिली कोर्ट में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ देखा गया। मां-बेटे की जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद,उनके वहां जाने की वजह को लेहालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि सुनीता और यशवर्धन कोर्ट में क्यों थे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दीं कि शायद दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि ऐसी किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।कर अटकलें लगाई जाने लगीं।

पैप्स के सवालों का क्या दिया जवाब?

वीडियो में पैपराजी को सुनीता से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि वह कोर्ट क्यों गई थीं। इस पर उन्होंने जवाब दिया,’बर्थडे मनाने आए हैं।’वहीं, यशवर्धन पैपराजी के सवालों से साफ तौर पर परेशान दिखे। उन्होंने उनसे एक तरफ हटने और सवाल न पूछने के लिए कहा।

फैमिली कोर्ट में उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,’कानूनी तौर पर अलग हो रहे हैं, तलाक ले रहे हैं,’ जबकि दूसरे ने कमेंट किया,’यह बांद्रा फैमिली कोर्ट है दोस्तों, तलाक पक्का है।’

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की और से किसी ने भी अभी तक तलाक के मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *