अमेरिका में बन रहा बिना खिड़की वाला जेटजीरो Z4 विमान, 2027 में भरेगा उड़ान

1279 Shares

अमेरिकी कंपनी जेटजीरो भविष्य की विमानन तकनीक को एक नया रूप देने की तैयारी कर रही है। जेटजीरो ‘Z4’ नाम से एक ऐसा अनोखा प्लेन विकसित कर रही है, जिसमें एक भी खिड़की नहीं होगी। इस प्लेन का डिजाइन मछली के आकार में डिजाइन किए जा रहे इस ‘ब्लेंडेड विंग बॉडी’ विमान की पहली टेस्ट फ्लाइट वर्ष 2027 में प्रस्तावित है।

अमेरिकी एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक से लगभग 28,626 करोड़ रुपये (3.3 बिलियन डॉलर) की वित्तीय सहायता प्राप्त यह प्रोजेक्ट वर्ष 2030 तक अपनी पहली कमर्शियल उड़ान भर सकता है।

विमान में क्या-क्या होगा खास? 

बता दें कि Z4 विमान एक बार में 250 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। कंपनी का दावा है कि पारंपरिक विमानों के मुकाबले यह 50% तक कम ईंधन की खपत करेगा। इसकी बेहतरीन एरोडायनामिक्स के कारण यह बिना ज्यादा ईंधन के लंबी दूरी की उड़ानें भर सकेगा।

यात्रियों के लिए अधिक आराम

इस विमान में यात्रियों को ज्यादा लेगरूम, चौड़े गलियारे और बेहतर सीटिंग लेआउट मिलेगा, जिससे बोर्डिंग के समय होने वाली घुटन और भीड़ से राहत मिलेगी।इसके अलावा इस विमान में खास बात यह भी रहने वाली है कि इसमें हर सीट के लिए अलग से अपना ओवरहेड लगेज कंपार्टमेंट होगा, जिससे स्टोरेज को लेकर होने वाली माथापच्ची खत्म हो जाएगी।

वॉशरुम के पास नहीं लगेगी भीड़

यात्रियों के लिए एक समर्पित प्रतीक्षा स्थान बनाया गया है, जिससे लोग अपनी सीट के पास दूसरों से टकराने से बच जाएंगे। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान सामान्य एयरलाइनर से लगभग 10,000 फीट अधिक ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और इसमें तीन की बजाय चार गलियारे (Aisles) होंगे।

फंडिंग और निर्माण से जुड़ी अहम बातें

जेटजोरो ने अमेरिकी सरकार के ‘मेक मोर इन अमेरिका’ पहल के तहत 3 अरब डॉलर का सौदा किया है, जिसके तहत कंपनी अपना पहला कारखाना अमेरिका में ही बनाएगी। इस प्रोजेक्ट को साल 2023 में अमेरिकी वायु सेना (U.S. Air Force) से 235 मिलियन डॉलर का अनुबंध भी मिल चुका है।

कब तक यात्रियों के लिए होगा उपलब्ध?

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी डैनियल डा सिल्वा ने बताया कि यह विमान कम से कम साल 2030 से पहले कमर्शियल इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं होगा। हाल ही में जेटजोरो ने डेल्टा (Delta) एयरलाइंस के साथ मिलकर इस पैसेंजर विमान की नई तस्वीरें साझा की हैं।

डेल्टा के ‘सस्टेनेबल स्काईज लैब’ की निदेशक संगीता शर्मा ने बताया कि इस विमान का नया आकार और आंतरिक डिज़ाइन क्रू और यात्रियों दोनों को एक बेहतरीन और आधुनिक अनुभव प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *