‘सब कहेंगे मैं डरपोक थी… पर अब सहन नहीं होता’, सामने आया सृष्टि कंडारी का एक और वीडियो

1541 Shares

 शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत मामले में पुलिस जांच में छह मिनट 35 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सृष्टि कंडारी ने अपनी मां को संबोधित करते हुए मानसिक पीड़ा व्यक्त की है।

वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही है कि ‘पिछले छह माह से लगातार मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रही है। लोग मौत के बाद कमजोर या डरपोक समझेंगे, लेकिन वह स्वयं को एक मजबूत और आत्मनिर्भर लड़की मानती है। लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना ने उसे इस स्थिति तक पहुंचा दिया कि अब सब कुछ सहन करना संभव नहीं रह गया है।’

बार-बार किया गया अपमानित

वीडियो में सृष्टि ने कहती सुनाई दे रही है कि शादी के बाद उसे बार-बार अपमानित किया जाता रहा है। उसे मनहूस कहकर संबोधित किया जाता है और माता-पिता व भाई के बारे में भी अपमानजनक बातें कही जाती है। ससुर की बीमारी के लिए भी उसे जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि उसमें कोई उसकी कोई गलती नहीं है।

वीडियो में सृष्टि ने आरोप लगाया कि ननद अक्सर अपमानित करती है और एक बार सार्वजनिक स्थान पर भी उसकी बेइज्जती भी की। इस सब के बावजूद पति ने कभी साथ नहीं दिया और न ही किसी तरह का विरोध किया।

उसने यह भी कहा कि ननद कभी नहीं चाहती थी कि दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहे। वीडियो के अंत में मां से क्षमा मांगते हुए कह रही है कि उसे पहले से ही आभास था कि यदि वह इस बार ससुराल लौटी तो शायद जीवित वापस नहीं आ पाएगी।

पुलिस पुलिस इसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रानिक साक्ष्य मान रही है और इसकी सत्यता की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। वीडियो के साथ मोबाइल फोन, काल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

मां के बयान दर्ज

शुक्रवार को डोईवाला कोतवाली में सृष्टि की मां सीमा कंडारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए। चचेरे भाई अमन कंडारी ने आरोप लगाया कि सृष्टि को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *