कानपुर देहात में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर सात महीने की बच्ची की मौत

1360 Shares

शिवली के जसापुरवा में कच्चा मकान बारिश में गिरने से मासूम की जान चली गई। वहीं मां बेटी समेत तीन लोग दबकर घायल हो गए।

किसान भीखू लाल की पत्नी सोमवती, उनकी बेटी शिखा, शिखा की सात माह की बेटी सानवी व शगुन कच्चे मकान में सो रहे थे। मंगलवार सुबह छह बजे करीब बारिश के दौरान मकान गिर गया।

सभी लोग मलबे में दब गए। ग्रामीण जुटे और मलबा हटाकर सभी को अस्पताल भेजा जहां पर सानवी को मृत घोषित किया गया। शिवली थाने की पुलिस ने घायलों का हाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *