भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार एआर रहमान का नाम इस वक्त उनके इकलौते बेटे एआर आमीन की वजह से चर्चा में बना हुआ है। चेन्नई में तड़के सुबह आमीन का एक कार एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें वह घायल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में आमीन की जान बाल-बाल बची है।
इस हादसे के दौरान एआर आमीन के साथ उनका दोस्त भी मौजूद था, जिसे भी चोटें आई हैं। इसके अलावा जिस कार से अमीन की पोर्श गाड़ी टकराई है, उसका ड्राइवर भी घायल हो गया है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं-
बाल-बाल बचे एआर आमीन
एआर आमीन ऑस्कर और ग्रैमी जैसे बड़े पुरस्कारों को जीतने वाले संगीतकार एआर रहमान और उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो के इकलौते बेटे हैं। फिलहाल आमीन का नाम एक कार एक्सीडेंट को लेकर चर्चा में आ गया है, जो सोमवार सुबह चेन्नई में हुआ है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा उस वक्त हुआ है, जब एआर आमीन अपने दोस्त भार्गव के साथ गिंडी की तरफ जा रहे थे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

