मोमोज के दीवानों के लिए जन्नत है यह शहर, दुनिया भर में कहलाता है ‘Momo Capital’; मिलती हैं ढेरों वैरायटीज
मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आज के समय में यह लगभग हर किसी का पसंदीदा स्नैक बन चुका है, लेकिन क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में मोमोज की राजधानी यानी ‘मोमो कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ किसे कहा जाता है?
बता दें, यह रुतबा नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास है। इस शहर में मोमोज सिर्फ एक डिश नहीं हैं, बल्कि यह लोगों की जिंदगी, खानपान और संस्कृति का एक अटूट हिस्सा बन चुके हैं।
कैसे बना काठमांडू ‘मोमो कैपिटल’?
एक अनुमान के मुताबिक, अकेले काठमांडू में करीब 8,000 ऐसे रेस्टोरेंट और स्ट्रीट स्टॉल हैं, जहां मोमोज बेचे जाते हैं। वैसे तो इस डिश की शुरुआत तिब्बत में हुई थी और पुराने व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्तों की वजह से यह नेपाल पहुंची।
हालांकि, इसे आज का मशहूर ‘नेपाली मोमो’ बनाने का पूरा श्रेय काठमांडू घाटी के मूल निवासियों यानी ‘नेवार समुदाय’ को जाता है। तिब्बतियों ने इसे बनाने की पारंपरिक तकनीक को जिंदा रखा, तो वहीं नेवार समुदाय ने इसमें अपने खास स्थानीय मसाले, चटनियां और तरह-तरह की फिलिंग मिलाकर इसे बिल्कुल नया रूप दे दिया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

